Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बॉलीवुड एक्ट्रेस आरुषि शर्मा ने गुपचुप रचाई शादी, फोटो वायरल

जैसे ही आरुषि ने गुपचुप तरीके से शादी की, उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

20 Apr 2024

बॉलीवुड एक्ट्रेस आरुषि शर्मा ने गुपचुप रचाई शादी, फोटो वायरल

कुछ दिन पहले बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने बॉयफ्रैंड माथियास से गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। तापसी-मैथियास की शादी काफी चर्चा में रही। इसी तरह एक और बॉलीवुड एक्ट्रेस ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली। ये एक्ट्रेस हैं आरुषि शर्मा। आरुषि विभिन्न वेब सीरीज और ओटीटी प्लेटफार्म पर दिखी हैं। जैसे ही आरुषि ने गुपचुप तरीके से शादी की, उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

आरुषि की शादी ने सभी को सुखद सरप्राइज दिया है। आरुषि ने कास्टिंग डायरेक्टर वैभव विशांत से शादी की है। आरुषि ने कभी अपने रिश्ते के बारे में चर्चा नहीं की और अचानक उनकी शादी की तस्वीरें वायरल होने पर सभी ने उन्हें बधाई दी। आरुषि की शादी में उनके परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। उन्होंने पिंक लहंगा पहना था और उनके पति विशांत ने भी मैचिंग पिंक शेरवानी पहनी थी। आरुषि शर्मा और वैभव की शादी की तस्वीरों पर फैंस जमकर बधाइयां दे रहे हैं।

आरुषि की बात करें तो इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आजकल' से प्रसिद्धि मिली। इसके बाद आरुषि ने जीतेंद्र कुमार के साथ फिल्म 'जादूगर' में काम किया। इस फिल्म में आरुषि का रोल काफी पॉपुलर हुआ था। इसके अलावा आरुषि कुछ दिनों पहले रिलीज हुई वेब सीरीज 'काला पानी' में नजर आई थीं।

आरुषि के पति और कास्टिंग डायरेक्टर वैभव विशांत की बात करें तो वह बॉलीवुड के मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर हैं। अबतक उन्होंने 'बड़े मियां छोटे मियां', 'पीके', 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' और 'बदलापुर' जैसी करीब 50 फिल्मों के लिए कास्टिंग का काम किया है। दिलचस्प बात यह है कि वैभव ने वेब सीरीज 'काला पानी' के लिए कास्टिंग डायरेक्टर के रूप में भी काम किया था, जिसमें आरुषि ने भी काम किया था। कहा जाता है कि आरुषि और वैभव की केमिस्ट्री यहीं से शुरू हुई और अब वे शादी के बंधन में बंध गए हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News